हमेशा मेरे संग रहना मेरे जीवन साथी,
जैसे सीप संग मोती, जैसे दीप संग ज्योति
हमेशा मैं देखूँ मेरी नजरों के सामने तेरा ही चेहरा,
तू भी देखे मेरी आँखों में अक्स अपना,
बनकर रहें हम एक- दूजे का आईना
तेरे भी दिल में रहे हमेशा मेरे लिए प्यार,
बनकर रहें हम एक-दूजे का करार
प्रति पल बढ़े हमारी उम्र प्यार की
हो लम्बी उमर मेरे खुशियों के संसार की
हर कदम पर मिले, मुझे तेरा साथ मेरे हमराही,
तू बना रहे हमेशा मेरे सुख-दुःख का साझी,
मेरे जीवन की नैया पार लगा देना मेरे माझी|
हमेशा मेरे संग रहना मेरे जीवन साथी,
जैसे सीप संग मोती, जैसे दीप संग ज्योति

Leave a Reply